शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर वेस्ट हलके में रक्तदान कैंप का आयोजन


Aryan Academy AD

जालंधर : आम आदमी पार्टी के यूथ क्लब के युवाओं के नेतृत्व में जिला यूथ विंग के अध्यक्ष हितेश ग्रेवाल और वेस्ट हलके से यूथ विंग के कोऑर्डिनेटर एकमजीत सिंह की अगुवाई में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर वेस्ट हलके में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड अमृतपाल सिंह ने भी कैंप का दौरा किया और हर सदस्य को प्रेरित किया। उन्होंने शहीद भगत सिंह के विचारों के बारे में बात करते हुए कहा कि, “भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं थे, बल्कि एक महान विचारक भी थे जिन्होंने कहा था कि ‘इंसान को उसके विचारों के लिए मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को कभी खत्म नहीं किया जा सकता।’ यही सोच युवाओं को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।”

Advertisement Space

हितेश ग्रेवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह की कुर्बानियां हमें हमेशा नई ऊर्जा देती हैं और युवाओं को चाहिए कि वे नशों से दूर रहकर देश की सेवा में योगदान दें। एकमजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि इसके माध्यम से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की यूथ विंग द्वारा पंजाब के हर हलके में इसी तरह के रक्तदान कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और अधिक मजबूत हो। इस कैंप के दौरान युवाओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को यादगार बनाया।

Advertisement Space

Leave a Comment