
जालंधर : वार्ड नंबर -80, जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में आज Punjab State Blood Transfusion Council द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन Ashwani Aggarwal विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचकर लोगों से रक्तदान करने की अपील की और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्त दान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है
इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान Harbhajan Singh Saini सहित कई गणमान्य डॉक्टर और समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और इससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील की।