कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने मेयर विनीत धीर के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज मेयर विनीत धीर के पिता विनोद कुमार धीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

यहां जालंधर कुंज स्थित मेयर की निवास स्थल पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थायी निवास देने तथा परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली भी उपस्थित थे।

Advertisement Space

डा. रवजोत सिंह ने कहा कि विनोद कुमार धीर जी के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पिता परिवार के मुखिया होते है, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। कैबिनेट मंत्री ने स्व. विनोद कुमार धीर जी की समाज के प्रति सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि समाज को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि मेयर विनीत धीर के पिता विनोद कुमार धीर का बीते दिनों निधन हो गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment