चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में की कारसेवा


Aryan Academy AD

जालंधरश्री देवी तालाब मंदिर में चल रही कार सेवा माँ के अपार आशीर्वाद से सफलता पूर्वक प्रगति पर है भक्तजन प्रेम, श्रद्धा और सेवा भावना से इस पुण्य कार्य में जुड़कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं  सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आज का दिन अत्यंत पावन और सेवामयी रहा, जहां अग्रवाल सभा जिला जालंधर को पवित्र सरोवर की कार सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में की कारसेवा
इस शुभ अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल स्वयं उपस्थित होकर कार सेवा में जुड़े और श्रद्धा भाव के साथ सेवा कार्य किया। कार सेवा का कार्य करते हुए श्री अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि
श्री देवी तालाब मंदिर शक्तिशाली शक्तिपीठ है जो आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा का अनुभव कराता है और यहां आकर मन को परम शांति मिलती है। 

Advertisement Space

कार सेवा में विशेष रूप से उपस्थित रहे: –
श्री देवी तालाब प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेश विज, मनोज अग्रवाल, जिला प्रधान अविनाश सिंगला, संजय बंसल, साथ ही अग्रवाल सभा के सभी सम्मानित सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पवित्र सरोवर की सेवा के दौरान उपस्थित सभी सेवादारों ने तन, मन और धन से सेवा करते हुए समाज में एक प्रेरणादायी संदेश दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment