पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने डार्क पॉइंट्स से दिलाई राहत, बोले-अब वार्ड में अंधेरा नहीं रहेगा


Aryan Academy AD

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने वार्ड में सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कई चिन्हित डार्क पॉइंट्स पर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया है।
इस संबंध में अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से वार्डवासियों की शिकायत थी कि कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था, जिसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया गया है।
पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि अब वार्ड में किसी भी गली, पार्क, मुख्य सड़क या सार्वजनिक स्थल पर अंधेरा नहीं रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था केवल सुविधा ही नहीं बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा से भी जुड़ा विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए वार्ड के हर कोने को रोशनी से जगमग करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने आगे कहा कि जहाँ भी भविष्य में रोशनी की आवश्यकता महसूस होगी या किसी नए स्थान पर डार्क पॉइंट सामने आएगा, वहां भी बिना देरी के लाइटें लगवाई जाएंगी। पार्षद ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि लाइटों के रखरखाव और समय-समय पर जांच को भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी लाइट खराब अवस्था में न रहे।
अंत में पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित वातावरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ विकास कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment