विदेश से लौटते ही अपने वार्ड में सक्रिय हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल कहा-विकास कार्यों की मॉनिटरिंग में कभी गैप नहीं आने दिया


Aryan Academy AD

जालंधर : विदेश यात्रा से लौटते ही अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने अपने निर्वाचित वार्ड नंबर 80 में सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर जारी विकास कार्यों, सीवरेज व सड़क सुधार प्रोजेक्ट, स्ट्रीट लाइट रखरखाव और सफाई व्यवस्था का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता तथा गति को लेकर जानकारी ली और जहां आवश्यकता महसूस हुई, वहाँ तुरंत सुधार के निर्देश भी दिए।

पार्षद अग्रवाल ने कहा कि मैं विदेश में भले ही कुछ दिनों के लिए था, लेकिन मेरा मन और ध्यान हर पल अपने वार्ड पर ही रहा। मैं रोजाना
अपनी टीम से विकास कार्यों की स्थिति पूछता था, तस्वीरें और वीडियो मंगवाकर निरीक्षण करता था। मुझे खुशी है कि मेरी अनुपस्थिति में भी टीम ने काम में किसी तरह की ढिलाई नहीं आने दी। विदेश से वापस लौटते ही मेरी पहली प्राथमिकता यही रही कि जमीन पर उतरकर खुद सब कुछ देखूं। उन्होंने कहा कि वार्ड के कामों में किसी भी तरह की देरी न हो, यह मेरी प्राथमिकता रही है।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ एक वार्ड नहीं है, यह मेरा परिवार है। परिवार की देखभाल में देरी नहीं की जाती, इसलिए मैं आज सुबह से ही हर गली और हर कोने का दौरा कर रहा हूँ। जहाँ काम सही चल रहा है, वहाँ टीम को शाबाशी दी है और जहाँ सुधार की जरूरत है, वहां तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने वार्डवासियों से नियमित रूप से फीडबैक लेने और मिलकर क्षेत्र को बेहतर बनाने की अपील भी की। श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि सभी अधूरे कार्य तय समय पर पूरे किए जाएंगे और आने वाले दिनों में वार्ड में कई नई सुविधाओं का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
क्षेत्र की जनता ने पार्षद के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से वार्ड में विकास की गति और तेज हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment