पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विकास कार्यों का लिया जमीनी जायजा, वार्डवासियों ने की खुलकर सराहना


Aryan Academy AD

जालंधरः आज अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व वार्ड-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने अपने वार्ड में जारी विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था तथा नालियों के निर्माण कार्यों की प्रगति का एक-एक करके जायजा लिया।

Advertisement Space

पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विकास कार्यों का लिया जमीनी जायजा, वार्डवासियों ने की खुलकर सराहना
निरीक्षण के दौरान पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जिस गति से विकास कार्य चल रहे हैं, उसे आगे और तेज किया जाएगा। मेरा प्रयास है कि वार्ड-80 का हर क्षेत्र सुविधाओं से सुसज्जित हो और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएँ। पार्षद श्री अग्रवाल ने यह भी आश्वासन दिया कि वार्ड में सफ़ाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और अन्य आवश्यक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
इस दौरान वार्डवासियों ने कहा कि अश्वनी जी ने जिस समर्पण और तत्परता से वार्ड के विकास को गति दी है, वह पहले कभी देखने को नहीं मिली। अब समस्याएँ सिर्फ सुनी ही नहीं जातीं, बल्कि तुरंत हल भी होती हैं।
अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे लिए वार्डवासियों का भरोसा ही सबसे बड़ा सम्मान है और इसी भरोसे को बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment