डिप्टी कमिश्नर ने थल सेना भर्ती अभियान में शानदार योगदान के लिए करियर काउंसलर भारती शर्मा को किया सम्मानित


Aryan Academy AD

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो जालंधर की करियर काउंसलर भारती शर्मा को थल सेना भर्ती रैली तथा स्थानीय युवाओं को आगामी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025-26 की तैयारी के लिए प्रेरित करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया।

प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डा. अग्रवाल ने भारतीय सेना भर्ती दफ्तर जालंधर के सहयोग से वर्ष 2025-26 के भर्ती सेशन में भारती शर्मा द्वारा अथक एवं समर्पित भावना से की गई मेहनत की सराहना की।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि भारती शर्मा के निरंतर प्रयासों और व्यावसायिक नेतृत्व के कारण हाल ही में हुई भर्ती रैली में पिछले वर्षों की तुलना में युवाओं का पंजीकरण दोगुना से भी अधिक हो गया। उन्होंने निःशुल्क कोचिंग तथा काउंसलिंग सत्रों में उनकी सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की।

डा.अग्रवाल ने भारती शर्मा द्वारा किए गए अथक प्रयासों, सुचारु योजना और पेशेवर नेतृत्व को मिसाली करार देते हुए कहा कि इनके प्रयास सिविल एवं सैन्य सहयोग के उच्चतम मानकों को दर्शाते है।

Advertisement Space

Leave a Comment