डिप्टी कमिश्नर ने गांधी विनीता आश्रम में रहने वाली लड़की की मौत की जांच के दिए आदेश


Aryan Academy AD

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शनिवार को गांधी विनीता आश्रम में रहने वाली एक लड़की की मौत की जांच के आदेश दिए, जो शुक्रवार रात को बाथरूम में गिरी मिली थी। अधिकारियों ने तुरंत उसे नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डा. अग्रवाल ने संबंधित एस.डी.एम. को मामले की गहन जांच करके दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। इस बीच अधिकारियों ने लड़की के माता-पिता को आगे की कार्रवाई शुरू करने के संबंध में सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मेडिको-लीगल प्रक्रियाओं का पालन हो।

Advertisement Space

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस टीमों ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने घटना की पारदर्शी एवं व्यापक जांच का भरोसा दिलाया है।

Advertisement Space

Leave a Comment