
जालंधरः जालंधर के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने आज अपने निजी कार्यालय, 66 फुटी रोड पर कैंट हल्के के निवासियों से विशेष मुलाकात की।
इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ डिप्टी मेयर के सामने रखीं। डिप्टी मेयर ने कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवा दिया। जिन मुद्दों के लिए समय की आवश्यकता थी, उनके संबंध में लोगों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें जल्द ही हल करवा दिया जाएगा।
डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है। मेरा हर दिन और हर समय जालंधरवासियों के लिए है। मैं दिन-रात जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा और अपनी जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी या तंगी नहीं आने दूंगा।
कैंट हल्के के निवासियों ने डिप्टी मेयर की जनहितैषी सोच की सराहना की और उनका धन्यवाद किया कि वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और तत्काल कार्रवाई करते हैं।