जालंधर के चुनाव तहसीलदार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक


Aryan Academy AD

जालंधर  : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को और बेहतर बनाने के लिए बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति संबंधी आज जालंधर के चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/नुमाइंदों के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान चुनाव तहसीलदार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति संबंधी चुनाव आयोग की संशोधित निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पहले किसी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के किसी भी भाग में बूथ लेवल एजेंट लगाने के लिए उस एजेंट का उसी भाग में मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य था, लेकिन अब संशोधित निर्देश के अनुसार एजेंट उस विधानसभा चुनाव क्षेत्र के किसी भी भाग में रजिस्टर्ड वोटर हो सकता है।

Advertisement Space

इसके अलावा उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी पहलुओं की भी जानकारी दी।

बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जल्द ही नियुक्त किए गए बी.एल.ए. की जानकारी साझा करने का भरोसा दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment