नशे के खिलाफ लड़ाई लंबी है मगर जीतेंगे जरूरः अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर की वार्ड नं. 80 के पार्षद एवं अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने बहुजन संदेश के साथ एक इंट्रव्यू के दौरान कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई लंबी है मगर जीतेंगे जरूर। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग निर्णायक मोड़ पर है। हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेलों में भेजा जा चुका है और पंजाब पुलिस की हरसंभव कोशिश यह है कि नशे की सप्लाई की जड़ों को काटा जाए।

नशे के खिलाफ सफलता कैसे मिलेगी ?
नशे के खिलाफ सरकार को सफलता कैसे मिलेगी प्रश्न का उत्तर देते हुए चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि सरकार पुलिस के मदद से केवल नशा तस्करों को ही पकड़ नहीं रही है, बल्कि जो लोग नशे के आदी हैं उनमें नशे की लत छुड़ाने के लिए उन्हें दवाई देने के साथ-साथ रिहेब्लीटेशन सेंटर में दाखिल कर उनका बेहतर इलाज भी किया जा रहा है।

Advertisement Space

पंजाब सरकार युवाओं के लिए क्या कर रही है ?
युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के उत्तर में पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिहं मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पंजाब के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए देश-विदेश की कंपनियों को पंजाब में इन्वेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से देश विदेश की कंपनियां खरबों रुपए का निवेश पंजाब में कर रही हैं। इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
वहीं आप की सरकार बीते चार सालों में 60 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां दे चुकी है और आने वाले दिनों में और नौकरियां दी जाएंगी।

नॉर्थ हलके के विकास के लिए योजनाएं क्या हैं ?
जालंधर के नॉर्थ हलके के विकास को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह का पंजाब के दूसरे शहरों के साथ-साथ जालंधर के नॉर्थ हलके के विकास पर भी ध्यान केंद्रित है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ हलके के विकास के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जैसे-जैसे लोगों की मांग है उन मांगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment