जालंधर के पूर्व पार्षद और उसकी मां सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज


Aryan Academy AD

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ युवती की हत्या का मामला दर्ज हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर की पॉश कॉलोनी शिव विहार में पिछले साल 31 अगस्त को 20 वर्षीय घरेलू नौकरानी निखिता की संदिग्ध मौत के मामले ने आप नेता व पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक अन्य व्यक्ति शिव के खिलाफ अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Space

जालंधर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से भेजी गई ज़ीरो एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। यह शिकायत सूरत वर्मा, जो यूपी के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गांव निबोरिया लोकाहवा के निवासी हैं, ने वहां की अदालत और पुलिस में की थी।

मृतका के पिता सूरत वर्मा ने आरोप लगाया कि जालंधर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला, जबकि वह आत्महत्या जैसा बिल्कुल नहीं लगता था।

Advertisement Space

Leave a Comment