जालंधर के कौंसलर नीरज जस्सल के खिलाफ एफआईआर दर्ज


Aryan Academy AD

जालंधर में वार्ड नं. 84 के कौंसलर नीरज जस्सल के खिलाफ पुलिस डिवीजन नं. 1 में एफआईआर दर्ज की गई है। नीरज जस्सल पर अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर हमला करने का आरोप है।

Advertisement Space

जालंधर पुलिस के मुताबिक नीरज जस्सल के खिलाफ यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई है। रविदास नगर निवासी हनी विरदी ने शिकायत में आरोप लगाया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया। आरोपी ने बताया कि पहले नीरज जस्सल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई और विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आए पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से उसके माथे और नाक पर जोरदार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपी पार्षद को गिरफ़्तार करने के लिए इस समय जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment