कांग्रेस के लिए सेवा और ईमानदारी नहीं, पैसा ही सबसे बड़ा आधार : संजीव भगत


Aryan Academy AD

आम आदमी पार्टी जालंधर शहरी के ज़िला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत ने कांग्रेस की हालिया बयानबाज़ी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अब तो सचमुच बिल्ली थैले से बाहर आ गई है!
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी द्वारा किया गया खुलासा कांग्रेस की असली अंदरूनी राजनीति को उजागर करता है कि कांग्रेस में CM फेस बनने के लिए 500 करोड़ रुपये की डील तय होती है। इससे साफ़ होता है कि कांग्रेस के लिए पद, सेवा और ईमानदारी नहीं, बल्कि पैसा ही सबसे बड़ा आधार है।
संजीव भगत ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए किसी को 500 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ें, तो फिर वह व्यक्ति पंजाब की सेवा नहीं, बल्कि अपना पैसा वसूलने में ही लगा रहेगा।
यही कारण है कि कांग्रेस ने कभी भी पंजाब को ईमानदार और पारदर्शी नेतृत्व नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि यह खुलासा कांग्रेस की राजनीति की काली सच्चाई सामने रखता है— जहाँ जनता की भलाई नहीं, बल्कि पैसे का खेल चलता है। जबकि आम आदमी पार्टी की राजनीति ईमानदारी, पारदर्शिता और जनता की सेवा पर आधारित है, इसी वजह से आज पंजाब की जनता भरोसे के साथ AAP के साथ खड़ी है। अंत में, संजीव भगत ने कहा कि पंजाब की जनता हर उस पार्टी और नेता को बेनकाब करेगी जो पैसों की राजनीति करता है।
पंजाब का भविष्य खरीद-फरोख्त से नहीं, बल्कि सच्चाई और ईमानदारी से तय होगा।

Advertisement Space

Leave a Comment