जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलीबारी, गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, काबू


Aryan Academy AD

जिला जालंधर के थाना गोराया की पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई गोलीबारी में गैंगस्टर को पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है तथा उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर नशा तस्करी, लड़ाई-झगड़े सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार था।

Advertisement Space

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की हुई थी कि जब पुलिस ने आरोपी को रोकना चाहा तो उसने गाड़ी भगा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू करी दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, एक .32 बोर पिस्तौल और 2 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment