
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट ने गुरुवार को प्रशासनिक सेवाओं में बदलाव की घोषणा की और IAS और PCS अधिकारियों समेत 8 अधिकारियों का ट्रांसफर किया। 2009 बैच के IAS अधिकारी रामवीर को अब जालंधर के डिविजनल कमिश्नर की ज़िम्मेदारी दी गई है।
IAS अधिकारी रामवीर ने जालंधर के डिविजनल कमिश्नर के तौर पर अरुण सेखड़ी की जगह ली है। रामवीर पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के सेक्रेटरी और इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेटिव और इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स के सेक्रेटरी के तौर पर भी तैनात हैं।
Advertisement Space
वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह को अब तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह एक अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं और पहले भी कई अहम विभागों का दायित्व संभाल चुके हैं।
Advertisement Space