जालंधर में 13 वर्षीय बच्ची के मर्डर केस में कोर्ट ने आरोपी को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा


Aryan Academy AD

जालंधर में बीते शनिवार को लेदर कांप्लेक्स के पास स्थित पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची के मर्डर केस में आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से अब 3 दिसंबर तक पूछताछ करेगी। इससे पहले अदालत में आरोपी को पेश करने से पहले पुलिस ने आरोपी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

सांसद चन्नी का पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

बता दें कि सोमवार की शाम पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से कांग्रेसी सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पारस एस्टेट में पीड़ित परिवार से मुलकात करने पहुंचे थे और पुलिस पर बच्ची की हत्या के मामले को दबाने का आरोप लगाया था। वहीं उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 2-3 दिन के भीतर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जालंधर में कांग्रेस शहरवासियों को साथ लेकर रोष प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

सीपी धनप्रीत कौर ने पीड़िता के परिवार दिया भरोसा

Advertisement Space

वहीं आज मंगलवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर पीड़ित परिवार के घर गईं। शनिवार की रात जालंधर वेस्ट में लेदर कॉम्प्लेक्स के पास पारस एस्टेट में एक 13 साल की लड़की की लाश पड़ोसी के बाथरूम में मिली थी। CP धनप्रीत कौर ने पीड़िता के परिवार को भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच की जा रही है और जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

मीडिय से बात करते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने कहा कि हमने पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि जो घिनौना अपराध हुआ है, उसकी ठीक से जांच की जा रही है। हम जल्द से जल्द इसकी जांच पूरी करेंगे। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं पुलिस अधिकारियों पर अपनी ड्यूटी ठीक से न करने के आरोपों पर CP धनप्रीत कौर ने कहा, “हमने उनके खिलाफ पहले ही एक्शन ले लिया है। पीड़िता के परिवार ने जब नाबालिग के लापता होने पर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की, तो लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी से ASI मंगत राम के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में पहुंची। वहां के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि लड़की पड़ोसी के घर में गई थी लेकिन बाहर नहीं आई।

इसके चलते, एक पुलिस टीम घर के अंदर गई लेकिन दावा किया कि उन्हें लड़की नहीं मिली। हालांकि, बाद में, पीड़ित की बॉडी उसी घर के बाथरूम में मिली। जालंधर पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के लिए लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी के ASI मंगत राम को सस्पेंड कर दिया है। वह उस टीम के इंचार्ज थे जो पीड़ित के घर पहली बार गई थी।

Advertisement Space

Leave a Comment