
जालंधर : पिछले कई दिनों से पंजाब में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से राज्य के अनेक जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है, घरों में पानी घुस गया, सड़कों का संपर्क टूट गया और लोगों को रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे समय में, पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जालंधर के डिप्टी मेयर मलक़ीत सिंह सुबाना आज शाहकोट पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनके हाल-चाल पूछे और मौजूदा हालातों पर विचार-विमर्श किया।
डिप्टी मेयर मलक़ीत सिंह सुबाना ने इस मौके पर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री, आवश्यक वस्तुएँ एवं तिरपाल वितरित किए ताकि वे इस आपदा के समय अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।