
जालंधरः पंजाब में अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही । आए दिन कहीं न कही फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला जालंधर में सामने आया है, यहां कालिया कालोनी के पास स्थित बल अस्पताल के बाहर एक युवक को गोली मारकर हमलावर फरार हो गए हैं।
घायल युवक की पहचान सौरव के रूप मे हुई है । उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।उसके दोस्त ने बताया कि वह देर रात अपने दोस्त लक्की का हालचाल जानने के लिए बल अस्पताल पहुंचा था। जब वह अस्पताल से बाहर निकला तो अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने सौरव को घेर लिया और उस पर गोली चला दी। गोली सौरव के पेट में लगी है ।
फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने बताया कि अनमोल नामक युवक ने सौरव पर गोली चलाई है। फिलहाल गोली चलाने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।