मोहिंदर भगत ने संकरी गलियों में सीवरेज समस्या के समाधान हेतु चार जेट सक्शन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री महिंदर भगत ने आज शहर की संकरी गलियों में सीवरेज जाम होने की समस्या से तुरंत निजात दिलाने के लिए 1.26 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई चार नई जेट सक्शन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर लोगों से रू-ब-रू होते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि जालंधर शहरवासियों की सुविधा के लिए तंग गलियों में जहां कहीं भी सीवरेज जाम की समस्या आएगी, उसे तुरंत और प्रभावी ढंग से हल करने के लिए चार छोटी नई जेट मशीनें तैनात की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले संकरी गलियों में बड़ी सुपर सक्शन मशीनों को ले जाने में काफी दिक्कतें आती थी, लेकिन अब इन छोटी मशीनों की मदद से शहर में सीवरेज जाम की समस्या का तुरंत और प्रभावशाली तरीके से निपटारा किया जा सकेगा।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार लोगों को हरसंभव राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पंजाब सरकार द्वारा जालंधर शहर के सर्वांगीण विकास और इसे और सुंदर बनाने के लिए अनेक पहलकदमियां शुरू की गई है। शहर को सुंदर बनाने के लिए विभिन्न चौराहों का सौंदर्यीकरण करके लोगों को समर्पित किया जा रहा है, जिससे शहर को बहुत ही आकर्षक स्वरूप मिल रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहर को साफ-सुथरा रखना हम सब का नैतिक दायित्व है और इसमें अपना योगदान जरूर दें।

Advertisement Space

इस मौके पर बोलते हुए मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहरवासियों को हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार छोटी जेट सक्शन मशीनों के अलावा जहां कहीं भी सीवरेज जाम की समस्या आएगी, वहां बड़ी सुपर सक्शन मशीनें भी तैनात है। शहर में सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

इस मौके पर कमिश्नर संदीप रिशी, जिला योजना समिति चेयरमैन अमृतपाल सिंह, पंजाब मुस्लिम वेलफेयर एंड डेवलपमेंट बोर्ड चेयरमैन अब्दुल बारी सलमानी, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, सीनियर आप नेता दिनेश ढल्ल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Advertisement Space

Leave a Comment