मोहिंदर भगत ने एससी विंग जालंधर वेस्ट के पदाधिकारियों को किया सम्मानित


Aryan Academy AD

जालंधरः पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज एससी विंग जालंधर वेस्ट के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर एससी विंग जालंधर वेस्ट के कॉर्डिनेटर  कीमती लाल तथा नव नियुक्त ब्लॉक प्रधान शिव कमल, विजय काका, विशाल बसन, श्रीमती आरती आदिया और मंगल सिंह को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एससी विंग पार्टी की रीढ़ हैं, जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment