
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस वर्ष दिवाली के अवसर पर अस्थायी पटाखा मार्कीट लगाने के लिए दो स्थानों की पहचान की है, जिनमें चारा मंडी, लंबा पिंड, जालंधर और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, नकोदर रोड, जालंधर शामिल हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि हर वर्ष जिले में दिवाली के अवसर पर बर्ल्टन पार्क में पटाखा मार्कीट लगाया जाता है, लेकिन इस वर्ष बर्ल्टन पार्क में चल रहे निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों के कारण उक्त स्थान पर पटाखा बाजार नहीं लगाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में कमिश्नर नगर निगम जालंधर ने उपयुक्त स्थानों की व्यवहार्यता/अवसर की जाँच करने के बाद एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके मद्देनजर चारा मंडी लांबा गाँव और लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड, नकोदर रोड को अस्थायी पटाखा बाज़ार के लिए चिन्हित किया गया है।
ज़िला मैजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को पटाखा बाज़ार के लिए निर्धारित इन स्थानों पर विस्फोटक नियम, 2008 के अंतर्गत दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर, कमिश्नर नगर निगम जालंधर और अग्निशमन अधिकारी जालंधर को निर्देश दिए कि वे उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से जारी निर्देशों के अनुसार इन स्थानों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।