जालंधर में फिलहाल ऑनलाइन चालान प्रोजेक्ट पर लगी रोक


Aryan Academy AD

जालंधरः स्मार्ट सिटी जालंधर में सोमवार को ऑनलाइन चालान प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे गई है। डीजीपी गौरव यादव ने स्वयं लांच कर दिया है। इसके साथ है फिलहाल ऑनलाइन चालान पर कुछ दिन तक रोक लग गई है।

पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों की बैठक में शहर में ऑनलाइन चालान प्रणाली को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने सी.पी. धनप्रीत कौर को डेमो चालान दिखाया, जिससे ऑनलाइन चालान के ट्रायल को हरी झंडी मिली, लेकिन पुलिस ने पहले शहरवासियों को जागरूक करने के लिए इस पर कुछ दिन के लिए रोक लगा दी है ताकि लोग जागरूक हो जाएं, अगर फिर भी लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति संवेदनशील नहीं हुए, तो किसी भी समय अचानक ऑनलाइन चालान लागू किए जा सकते हैं।

Advertisement Space

ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने कहा रेड लाइट जंप करने पर, बिना हेलमेंट और रांग साइड से गुजरने वालों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग ट्रैफिक नियमों को समझें और उन्हें अपनाएं। घर से निकलते समय हेलमेट पहनें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन, ट्रिपल राइडिंग और अधिक गति का प्रयोग न करें।

 

Advertisement Space

Leave a Comment