‘पासपोर्ट अदालत’ 17 दिसंबर को,  31 अक्तूबर तक लंबित केसों के आवेदन कर सकेंगे अप्लाई


Aryan Academy AD

जालंधर  : रिजनल पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रिजनल पासपोर्ट कार्यालय, एस.सी.ओ. नंबर 42-51, पॉकेट-1, बस स्टैंड के पास, जालंधर में 17 दिसंबर 2025 को पासपोर्ट कार्यालय द्वारा सभी श्रेणियों के आवेदकों की लंबित पासपोर्ट संबंधी आवेदनों के निपटारे के लिए ‘पासपोर्ट अदालत’ लगाई जा रही है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि 31 अक्तूबर 2025 या इससे पहले,, पासपोर्ट के लिए आवेदन जमा करवाने वाले सभी श्रेणियों के उन आवेदकों, जिनके आवेदन किसी कारणवश लंबित रह गए है, उनके निपटारे के लिए यह पासपोर्ट अदालत आयोजित की जा रही है।

Advertisement Space

उन्होंने 31 अक्तूबर या इससे पहले आवेदन करने वाले सभी आवेदकों से अपील की है कि वे 17 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जरूरी दस्तावेज़ों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में उपस्थित होकर अपने लंबित आवेदनों का निपटारा करवा लें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट संबंधी सेवाओं के लिए विदेश मंत्रालय ने किसी भी संस्था या बिचौलिए को अधिकृत नहीं किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपना पासपोर्ट केवल विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें और किसी भी बिचौलिए या एजेंट के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक सीधे पासपोर्ट दफ्तर से संपर्क कर सकते है

Advertisement Space

Leave a Comment