जिला खजाना एवं उप खजाना दफ्तरों में 4 से 6 दिसंबर तक लगाए जाएंगे पेंशनर सेवा कैंप


Aryan Academy AD

जालंधर : जिला खजाना अधिकारी अमरनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खजाना दफ्तर तथा जिले के अन्य उप खजाना कार्यालयों फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट में 4 से 6 दिसंबर 2025 तक पेंशनर सेवा कैंप लगाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि उप खजाना कार्यालय करतारपुर तथा भोगपुर के पेंशनरों के लिए जालंधर में ही पेंशनर सेवा कैंप लगाया जाएगा।

Advertisement Space

उन्होंने जिले से संबंधित पंजाब सरकार के सभी पेंशनरों, फैमिली पेंशनरों तथा पेंशनर यूनियन से अपील की है कि वह अपने दस्तावेज (पी.पी.ओ. की कॉपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक) के अलावा आधार लिंक के लिए मोबाइल फोन (ओटीपी के लिए) साथ लेकर आएं। उन्होंने पेंशनर सेवा कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement Space

Leave a Comment