प्रधान आयुष अग्रवाल ने समस्त श्री राम भक्तों को दी हार्दिक शुभकामनाएं


Aryan Academy AD

जालंधरः श्री राम लला के द्वितीय स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा प्रधान आयुष अग्रवाल ने समस्त श्री राम भक्त बंधुओं और भगिनियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधान आयुष ने कहा की यह गौरवपूर्ण दिवस हमारी आस्था, संघर्ष, संकल्प और सनातन संस्कृति की विजय का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर में श्री राम लला की दिव्य स्थापना ने समस्त भारतवर्ष को धर्म, मर्यादा, एकता और राष्ट्रबोध के सूत्र में बाँधने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से हम प्रभु श्रीराम के आदर्शों सत्य, त्याग, सेवा, समरसता और कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।

Advertisement Space

आयुष ने बताया की यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे जीवन में रामत्व को उतारने की प्रेरणा है।

Advertisement Space

Leave a Comment