
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
चेयरमैन अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब, जालंधर नार्थ हलका संगठन इंचार्ज एवं पार्षद वार्ड नंबर-80 अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब पंजाब दौरे पर आ रहे हैं, तो उन्हें पंजाब को उसका हक़ देकर ही लौटना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि –
Advertisement Space
- बाढ़ से तबाह हुए पंजाब को 20 हज़ार करोड़ रुपये की राहत राशि दी जाए।
- पंजाब के हिस्से का 60 हज़ार करोड़ रुपये GST बकाया तुरंत जारी किया जाए।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री जी की ओर न्याय और राहत की उम्मीद से देख रही है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा –“अबकी बार पंजाब से खाली हाथ मत लौटिए… क्योंकि पंजाब सिर्फ उम्मीद नहीं, बल्कि इंसाफ चाहता है।” अग्रवाल ने केंद्र सरकार से अपील की कि पंजाब की आवाज़ को अनसुना न किया जाए और राज्य को उसका हक़ तुरंत दिलाया जाए।
Advertisement Space