राजविंदर कौर थियाड़ा ने सड़कों के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
हलका जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा आज मोता सिंह नगर में बन रही सड़कों के कार्य का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने साइट पर चल रहे विकास कार्यों को नज़दीकी से देखा और उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता की भी जांच की।

थियाड़ा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि हलके के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और जहां कहीं भी लोगों को सड़कों या अन्य सुविधाओं की आवश्यकता है, वहां उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।

थियाड़ा ने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और यदि किसी ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल के उपयोग की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Space

राजविंदर कौर थियाड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ और समय पर पूरा किया जाए, ताकि मोता सिंह नगर के निवासियों को लंबे समय तक मजबूत और सुविधाजनक सड़कों का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और जालंधर कैंट हलके के हर कोने में विकास की गति को और तेज़ किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

Advertisement Space

Leave a Comment