राजविंदर कौर थियाड़ा ने रखा नींव-पत्थर


Aryan Academy AD

जालंधर: आज हल्का जालंधर कैंट की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा द्वारा वार्ड नंबर 36 की गोल मार्किट से बख्तावर सिंह मार्ग तक बनने वाली नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह सड़क 35 लाख 59 हजार रुपए की लागत से तैयार की जा रही है, जो इलाके के लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज प्रिंस बाघा, काउंसलर अनुप कौर, एच.पी. सिंह, लक्की ददरा, प्रीत सिंह समेत आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और इलाके के निवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। राजविंदर कौर थियाड़ा ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के विकास और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि हल्के के हर वार्ड में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि सड़कों, सीवरेज, पानी और लाइट जैसी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार किए हैं और जालंधर कैंट हल्के में भी इसी दृष्टिकोण से विकास कार्य किए जा रहे हैं ताकि हर क्षेत्र का समान विकास हो सके। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज प्रिंस बाघा ने कहा कि यह सड़क इलाके की लंबे समय से पड़ी मांग थी, और अब इसके बनने से लोगों को आवागमन में बहुत सुविधा मिलेगी। वहीं काउंसलर अनुप कौर ने हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इलाके के विकास में विशेष ध्यान दिया है।
राजविंदर कौर थियाड़ा ने अंत में कहा कि हल्के के हर वार्ड में इसी तरह विकास योजनाएं लागू की जाएंगी और आम आदमी पार्टी जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment