
जालंधरः कहीं पर भी कोई हादसा हो जाए या वैसे कोई जन समस्या हो तो समाजसेवी संजीव देव शर्मा हमेशा आगे होते हुए पहुंच जाते हैं। आज शुक्रवार की शाम भी बीएमसी चौक के पास स्थित संजय गांधी मार्केट की छत के नीचे से गुजर रहा कैटरिंग के सामान से लदा एक छोटा हाथी छत से टकरा गया।
गाड़ी में बर्तनों के साथ शीशे के भी काफी सामान लदा हुआ था। छत से टकराने के कारण शीशे का सामान टूट गया और कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। इस कारण राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। पता चलते ही समाज सेवी संजीव देव शर्मा मौके पर पहुंचे और सड़क पर से कांच के टुकड़े साइड पर करवाए ताकि कोई राहगीर जख्मी न हो जाए। मार्किट के दुकानदारों का कहना था कि संजय गांधी मार्केट की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता हो चुकी है और आए दिन यहां बड़ी गाड़ियां धोखे से निकलने के चक्कर में टकरा जाती है। मौके पर दुकान चलाने वाले गौरव, कौशल, अतुल वर्मा और बबलू व अन्य मौजूद थे