
जालंधरः होली के पावन पर्व के उपलक्ष में एक बार फिर से झोपड़ियां, स्लम एरियाज ,के छोटे-छोटे बच्चों के साथ समाज सेवक, संजीव देव शर्मा, ब्रह्म मोटर्स के मालिक एवं उनकी धर्मपत्नी जोकि एक स्कूल में अध्यापिका है, ने होली मनाई।
इनमें से कुछ बच्चे मैडम मंजू शर्मा के पास निशुल्क पढ़ाई करते हैं। इनका कहना है कि इन बच्चों को शिक्षा देकर इन्हें जिंदगी में कामयाब करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है और रहेगा। ये बच्चे वह हैं जिनके मां-बाप मजदूरी एवं माताएं घरों में सफाई का कार्य करती हैं। संजीव देव शर्मा जोकि जालंधर में अर्बन स्टेट फेस टू के निवासी हैं ,का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ कोई भी पावन त्यौहार, इन बच्चों के साथ मनाते हैं और अपने आप को बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली महसूस करते हैं, क्योंकि इन बच्चों के साथ वह अपने बच्चों जैसा ही व्यवहार करते हैं।
इन बच्चों में से एक बच्चा तो लैपटॉप कंप्यूटर तक चलाना सीख गया है और यह बच्चा गवर्नमेंट स्कूल में छठी कक्षा का विद्यार्थी है और पढ़ाई में भी हर वर्ष अब्बल आता है मौके पर अजय कुमार एवं सुनीता आरती एवं विजय कुमार मौजूद थे