जालंधर के वेस्ट हलके में रविदासिया और कबीर समुदाय को एकजुट कर रहे सुरेन्द्र चौधरी


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र चौधरी जिन्हें कभी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह ने नगर निगम में नोमिनेटड काउंसलर नियुक्त किया था, आजकल वेस्ट हलके में रविदासिया और कबीर समुदाय को एक एकजुट करने में जुटे हुए हैं।

सुरेन्द्र चौधरी हर रोज वेस्ट हलके में मीटिंगें कर रहे हैं। हलके में हर किसी के दुख-सुख में सांझा हो रहे हैं। राजनीति की बात करें तो आज तक उन्होंने पार्टी से कभी कोई पद नहीं मांगा, बल्कि पार्टी में चुनावों के दौरान कहीं भी उनकी जरूरत हुई तो वह वहां अपनी हाजिरी ही नहीं लगाते बल्कि कांग्रेस उम्मीदवार को साथ लेकर लोगों के घरद्वार तक जाते रहे हैं।

Advertisement Space

पार्टी द्वारा भी उन्हें सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों बेअंत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी के चहेते समझे जाते हैं। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के ऊपर से आने वाले नेता भी सुरेन्द्र चौधरी के साथ कई मसलों पर बात करते हैं। अपने हलके ही नहीं, बल्कि जालंधर के साथ-साथ पंजाब के बाकी हिस्सों की भी राजनीतिक जानकारी पूरी रखते हैं और यहां जरूरत होती है पार्टी में अपनी सलाह जरूर देते हैं और उनकी सलाह मानी भी जाती हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment