तेजस्वी मिन्हास को ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधरः तेजस्वी मिन्हास को आज जालंधर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले भाना सिद्धू और तेजस्वी मिन्हास समेत निहंग सिंहों ने चर्च के पादरी अंकुर नरूला के खिलाफ ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले तेजस्वी के प्रदर्शन के दौरान मॉडल टाउन पुलिस से झड़प हो गई थी। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज किया था और तेजस्वी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। तेजस्वी को दोपहर 2 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement Space

तेजस्वी मिन्हास ने कोर्ट में जमानत याचिक दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। तेजस्वी मिन्हास का सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल एग्जामिनेशन हुआ है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Advertisement Space

Leave a Comment