
जालंधरः भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कल सोमवार को जालंधर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते कल जालंधर में आधे दिन की सरकारी छुट्टी रहेगी।
शोभायात्रा दोपहर 2 बजे के बाद अली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट होते हुए शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक होते वापिस अली मोहल्ला पहुंचेगी। बता दें कि यात्रा के दौरान पुलिस प्रबंध करने में जुटी है। इसके चलते कल जालंधर में ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है।
ट्रैफिक रूट्स 12 जगहों पर डायवर्ट किया गया है। जालंधर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कल सोमवार को निम्न अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा
Advertisement Space
- भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से अली मोहल्ला रोड
- लवकुश चौक (मिलाप चौक)
- भगत सिंह चौक
- पंजपीर चौक
- खिंगरा गेट
- अड्डा होशियारपुर चौक
- माईं हीरां गेट
- शीतला मंदिर मोहल्ला
- वाल्मीकि गेट
- पटेल चौक
- पुरानी सब्जी मंडी चौक रोड
Advertisement Space