
जालंधरः वार्ड नंबर–80 के सर्वांगीण विकास को लेकर आज शिव नगर स्थित सीताराम पार्क के पास एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जालंधर नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल के साथ अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और क्षेत्र में चल रहे व प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सड़कों, सीवरेज, साफ-सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रेजिडेंट महेश गर्ग, नगरवासी राजिंदर अग्रवाल,राज कुमार शर्मा, दिवजोत सिंह, नमन वोहरा, ऋषभ अग्रवाल, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, करण धीर,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित नागरिकों ने वार्ड के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे और जनहित में चल रहे प्रयासों की सराहना की।
बैठक का उद्देश्य वार्ड नंबर–80 को एक बेहतर, स्वच्छ और सुविधाजनक क्षेत्र के रूप में विकसित करना रहा, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला।