ईडी की जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर मिल में रेड


Aryan Academy AD

जालंधरः  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बुधवार की सुबह जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर पड़ती वाहिद संधर शूगर मिल, गोल्ड जिम और जरनैल सिंह वाहिद इससे जुड़े कई ठिकानों पर रेड की। इस रेड के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की तलाशी ली।
बता दें कि मिल और इसके मालिक जरनैल सिंह वाहद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपए से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं।

Advertisement Space

उल्लेखनीय है कि कई वर्षों से किसान अपने बकाया की अदायगी को लेकर सरकार का दरवाजा खटखटा रहे हैं। ईडी अब जांच कर रही है कि कहीं इस रकम का उपयोग अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया। ईडी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के नतीजों पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।

Advertisement Space

Leave a Comment