
जालंधर: जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल का शव उनके जालंधर हाईट्स स्थित फ्लैट के बाथरूम से बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है आरटीए रविंदर सिंह गिल जालंधर हाईट्स में रह रहे थे। आज सुबह फ्लैट से बाहर न आने पर जब उनके गनमैन ने दरवाजा तोड़ा तो उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
Advertisement Space
चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस कि तरफ से मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें रविंदर सिंह गिल के पास चंडीगढ़ हेड ऑफिस के साथ जालंधर आरटीए का अतिरिक्त चार्ज था।
Advertisement Space