आप को झटका, अब आभा बंसल ने दिया इस्तीफा


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को एक नया झटका देते हुए पार्टी की उपाध्यक्ष आभा बंसल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अपनी प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।

हालांकि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह ग्राउंड लैबल पर कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा से परेशान थींशायद इसी मुद्दे ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया।

आम आदमी पार्टी को एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले, वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा आप छोड़कर नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। चंद्रमुखी शर्मा चंडीगढ़ कांग्रेस की दो बार अध्यक्ष रह चुकीं हैं।

Advertisement Space

बंसल के इस्तीफे से केंद्र शासित प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक आधार और कमजोर होने की आशंका है। उनके इस्तीफे से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि आने वाले दिनों में कुछ आप पार्षद भी पार्टी से पाला बदल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन इस्तीफे के एक दिन बाद ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्तक्षेप के बाद अनमोल गगन मान ने यू-टर्न लेते इस्तीफा वापिस ले लिया था।

Advertisement Space

Leave a Comment