जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह गोली मारकर हत्या


Aryan Academy AD

पंजाब के जगराओं से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हथियारबंद हमलावरों ने जगराओं में एक कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह गिद्दड़विंडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तेजपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात के तुरंत बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर फरार हो गए। यह वारदात एसएसपी दफ्तर से कुछ ही दूरी पर हुई है। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment