
जालंधर: आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी (‘आप’) की राजनीति भरोसे, ईमानदारी और लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की गारंटी सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि लोगों से किया गया वह वादा है जिसे पूरा करना पार्टी की जिम्मेदारी है और आम आदमी पार्टी की सरकार हर वादा पूरा करके दिखा रही है।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने सामाजिक न्याय और महिलाओं के अधिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह ₹1500 और 18 वर्ष से अधिक आयु की अन्य महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की सीधी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस मौके पर देहाती प्रधान प्रदीप दुग्गल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लिए गए फैसले ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी और घरेलू खर्चों में भी बड़ी मदद साबित होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का यह फैसला सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस मौके पर हलका इंचार्ज जालंधर कैंट राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि यह सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि पंजाब की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का फैसला है। पंजाब सरकार ने इस योजना के लिए अपने बजट में 9300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो देश में महिलाओं के लिए सबसे बड़ी सीधी वित्तीय सहायता योजनाओं में से एक है।
उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी और यह योजना 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर शुरू की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए पंजाब भर में विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे ताकि हर पात्र महिला आसानी से इस योजना में शामिल हो सके।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि फर्क साफ है—पुरानी राजनीति और नई राजनीति का। पिछली सरकारें धर्म, जाति और पहचान के नाम पर वोट मांगती रहीं, लेकिन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कभी गंभीर प्रयास नहीं किए। आम आदमी पार्टी की सरकार ने राजनीति की दिशा ही बदल दी है। अब सरकारी पैसा लोगों की भलाई पर खर्च हो रहा है क्योंकि ईमानदार सरकार में पैसा भ्रष्टाचार में नहीं जाता।
इस मौके पर कृष्णा ग्रेवाल (दोआबा देहाती महिला प्रधान), शोभा भगत (महिला विंग शहरी प्रधान), तरनदीप सन्नी (दोआबा मीडिया इंचार्ज), संजीव भगत (जिला मीडिया इंचार्ज जालंधर) और हरमिंदर कौर सहित अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।