
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ा मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। डीडीपी गौरव यादव ने बताया कि बटाला पुलिस ने बटाला के गांव बलपुरा गांव से 4 हथगोले (SPL HGR-84), 1 RDX-आधारित IED (2 किग्रा) और संचार उपकरण बरामद करके एक आतंकी मॉड्यूल को नाकाम कर दिया है।
प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि यह खेप ब्रिटेन स्थित बब्बर खालसा इंटरनैशनल(BKI) आतंकी निशान सिंह उर्फ निशान जोडिया के निर्देश पर रखी गई थी, जो पाकिस्तान की ISI द्वारा समर्थित पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहा था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा फरार है; उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पूरी सीमा पार साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।
पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों से किस जगह पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग थी और पंजाब मे और कितनी जगहों पर हथियार रखे गए हैं।