मनीष सिसोदिया ने अश्वनी अग्रवाल की पीठ थपथपाई


Aryan Academy AD

जालंधरः  जालंधर के विकास कार्यों को नई दिशा देने के लिए आप के पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जालंधर के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और यातायात व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन, वार्ड नंबर 80 के पार्षद, नगर निगम बिल्डिंग एडहॉक कमेटी के चेयरमैन एवं संगठन इंचार्ज, नार्थ हल्का जालंधर अश्वनी अग्रवाल ने विशेष तौर पर भाग लिया। श्री अग्रवाल ने बैठक में अपने सुझाव रखे और जालंधर में विकास परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Advertisement Space

इस सबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि बैठक में जालंधर शहर की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, सड़कों व बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण तथा युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जालंधर पंजाब की धड़कन है और यहां का विकास पूरे प्रदेश की तरक्की से जुड़ा हुआ है। जालंधर के पारंपरिक उद्योगों—खेल सामान, लेदर और हैंड टूल्स—को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने हेतु विस्तृत योजना बनाई जानी चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए इंडस्ट्रियल एरिया में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए ताकि निवेश आकर्षित हो सके और युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिलें।
ऐसा होने से जालंधर न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश में विकास का आदर्श बन सकता है । उन्होंने बैठक में खेल सुविधाओं को उन्नत करने के लिए मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल और खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर विकसित करने की मांग भी रखी ।
श्री अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थायी समाधान, ट्रैफ़िक जाम की समस्या और शहर के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत करने की मांग प्रमुख रखी।
इस मोके श्री मनीष सिसोदिया ने अश्वनी अग्रवाल को भरोसा दिलाया कि यह बैठक महज़ चर्चा भर नहीं है, बल्कि आने वाले महीनों में लोग जालंधर में जमीनी बदलाव महसूस करेंगे। हम यहाँ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और जालंधर को पंजाब का सबसे विकसित जिला बनाकर दिखाएँगे।

Advertisement Space

Leave a Comment