
जालंधरः जालंधर के रामामंडी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता मीशू के मायके वालों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई अतुल ने बताया कि करीब 12 माह पहले उसकी बहन की शादी जोगिंदर नगर निवासी अविनाश से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति उसे परेशान करने लगा।
इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन बाद में पारिवारिक समझौता हो गया था। दोपहर में फोन आया कि मीशू ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बहन के गले पर उंगलियों के निशान थे, जिससे साफ तौर पर हत्या की आशंका है। वहीं, थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space