
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
कांग्रेस लुधियाना वेस्ट सीट पर हुआ उप चुनाव हार चुकी है। इस हार के तुरंत बाद इस सीट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू ने अपनी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
आज बुधवार की सुबह पंजाब के जालंधर विधानसभा हलके से कांग्रेसी विधायक व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने कांग्रेस के स्टेट यूनिट के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लोों उर्फ किक्की ढिल्लों ने भी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
ये इस्तीफे उन्होंने लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उम्मीदवार भारत भूषण आशू के हक में दिया है।
उल्लेखनीय है कि लुधियाना वेस्ट की सीट पर सांसद संजीव अरोड़ा चुनाव में उतरे थे और उन्होंने 10637 वोटें ज्यादा लेकर यह चुनाव जीता है। उन्हें कुल 35179 वोटें पड़ी थीं, जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार भारत भूषण आशू को इस चुनाव में 24542 वोट पड़े थे।
चुनाव में हार के बाद भारत भूषण आशू के हक में इस्तीफे और चुनाव से पहले आशू के प्रचार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य बड़े कांग्रेसी नेताओं के नहीं पहुंचने से कांग्रेस के अंदर चल रही अंतर्कलह खुलकर बाहर आ गई है। यही कारण है कि 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट कर रह गई थी।