
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
कांग्रेसी नेता गुलशन सोढी इंचार्ज वार्ड नंबर 81 की अगुआई में राम नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और उनके साथ जालंधर नॉर्थ हलके के विधायक बावा हैनरी विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
गुलशन सोढी और भूतपूर्व पार्षद और सीनियर कांग्रेसी नेता ज्ञान चंद ने दोनों नेताओं को बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने सांसद चन्नी को बताया कि राम नगर और गांधी कैंप दो तरफ से रेलवे लाइनों, जालंधर अमृतसर और जालंधर फिरोजपुर से घिरा हुआ है। जालंधर अमृतसर रेलवे फाटक कई-कई घंटे बंद रहता है जिससे मोहल्ले के लोगों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और एक दो हादसे भी इसी कारण हो चुके हैं ।
इस दौरान गुलशन सोढी ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को बताया कि हमारी समस्या का समाधान निकाला जाए और उन्होंने जल्द अंडरब्रिज बनाने की मांग की । इस पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे भारी बहुमत से जितवा के संसद में भेजा है और अब मेरा भी यह फर्ज बनता है कि आपसे किए हुए वादों को पूरा करूं । उन्होंने इलाक़े के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी रेल मंत्रालय से बात चल रही है शीघ्र ही इसका समाधान निकाला जाएगा ।
इस सभा के दौरान गुलशन सोढी के नेतृत्व मे भरोसा जताते हुए वार्ड के भाजपा के अनुसूचित जाति सैल के अध्यक्ष अमन जस्सी, अशोक जस्सी, राज कुमार विरदी, पवन कुमार और अन्य साथियों ने चन्नी साहिब और बावा हैनरी की मौजूदगी में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया । बावा हैनरी ने उन सभी का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया ।
इस मौक़े पर कौसलर नीरज जस्सल, अशोक हांडा, ईश, पाली सोढी, बूटी राम, विपन कुमार, प्रदीप कुमार, सुक्खा सोढी, सोहन लाल , मिंटू सोढी और संदीप सोढी भी उपस्थित रहे ।आखिर में गुलशन सोढी की ओर से आये हुए मोहल्ला निवासियों का धन्यवाद किया गया ।
