
जालंधर: नगर निगम ने भाजपा के पूर्व विधायक की अवैध दुकान को गिरा दिया है। जालंधर नगर निगम के मेयर कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ द्वारा बनाई गई अवैध दुकान को तोड़ दिया है।
Advertisement Space
एमटीपी इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के निर्देश पर एटीपी सुखप्रीत कौर और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। एटीपी सुखप्रीत कौर ने बताया कि कूल रोड पर अवैध रूप से दुकान बनाई गई थी जिसकी लगातार शिकायत आ रही थी। शिकायत आने के बाद नगर निगम की टीम ने आज वहां डिच चला कर पूरी दुकान को गिरा दिया है।
Advertisement Space