
जालंधर: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली में क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई स्टॉर्म सीवर लाइन डालने का मुहूर्त विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जालंधर नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व पार्षद अश्वनी अग्रवाल तथा पार्षद हितेश ग्रेवाल द्वारा संयुक्त रूप से कार्य का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस स्टॉर्म सीवर लाइन के स्थापित होने से बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों और औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर मोहल्ला निवासी के.के. चोपड़ा, के.के. गुप्ता, रसिंदर शर्मा, अशोक मेहता, आनंद ठाकुर, प्रिंस कक्कड़, पंडित विजय शर्मा, कवलजीत सिंह बेदी, जॉली बेदी, राजेश हांडा, प्रातुल हांडा, बृजभूषण, अजय कुमार, भूपिंदर बेदी, करण, कुलदीप कौर, पूनम हांडा एवं प्रेम शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता रहेगा।