NIA की अमृतसर और फतेहगढ़ चूड़िया में इमिग्रेशन एजेंट के घर पर रेड


Aryan Academy AD

अमृतसरः राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने आज सुबह अमृतसर और जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके में एक घर पर रेड की। अमृतसर में रेड रंजीत एवेन्यू में इमिग्रेशन कारोबार से जुड़े विशाल शर्मा के शास्त्री नगर घर पर हुई है। वहीं फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव में एनआईए ने रिटार्यड फौजी काका फौजी उर्फ कश्मीर सिंह के घर पर रेड की है। अभी तक जांच चलने का समाचार है।

एनआईए की जांच के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस है। जांच के दौरान क्या मिला है अभी तक एनआईए की तरफ से कोई स्टेटमैंट जारी नहीं की गई है।

Advertisement Space

उल्लेखनीय है कि अमरीका सरकार द्वारा युवकों को डिपोर्ट किए जाने के बाद से कई ट्रेवल एजेंट और इमिग्रेशन कारोबारी एनआईए और ईडी के राडार पर हैं और गलत तरीके से विदेश भेजने वालों के खिलाफ छापामारी का क्रम जारी है। 

Advertisement Space

Leave a Comment