लोहड़ी की रात ज्वेलर्स शॉप में सोने-चांदी के गहनों समेत कैश चोरी


Aryan Academy AD

जिला होशियारपुर के मुकेरियां स्थित तलवाड़ा रोड पर लोहड़ी की रात एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की खबर प्रकाश में आई है। चोर ज्वेलर की दुकान से लाखों रुपए का सोना-चांदी के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए गहनों और कैश की कुल राशि कितनी है यह अभी पता नहीं चल पाया है मगर सवा करोड़ के नुक्सान की बात सामने आई है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Advertisement Space

जॉय ज्वेलर की दुकान के मालिक ने बताया कि लोहड़ी की शाम को हर दिन की तरह वे अपनी दुकान बंद करके गए थे। रात को उन्हें स्थानीय एक व्यक्ति ने फोन कर दुकान को आगे अज्ञात लोगों के होने की सूचना दी। जब उन्होंने आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर से सोने-चांदी के गहने और कैश गायब था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हरेक थ्यूरी पर काम कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment